• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिले में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 12 फरवरी से 10 मार्च तक शिविर का आयोजन
Image

जिले में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 12 फरवरी से 10 मार्च तक शिविर का आयोजन

महासमुन्द, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज जिले के 32 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आयोजित किए गए हैं। ये शिविर 10 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर बी.आर.सी. तथा संकुल स्तर पर संकुल समन्वयकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन शिविरों में आधार ऑपरेटरों के माध्यम से विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा संकुल समन्वयकों एवं आधार ऑपरेटरों को आपसी समन्वय से कार्य करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विद्यालयों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक छूटे हुए विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। 

 इसी क्रम में आगामी सप्ताह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नवीन आधार पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पोस्ट ऑफिस के आधार ऑपरेटरों के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। उक्त समस्त कार्यों की नियमित समीक्षा कलेक्टर द्वारा समय-सीमा बैठकों में की जाएगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top