• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से सफल ऑपरेशन के बाद हुई स्वस्थ
Image

दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से सफल ऑपरेशन के बाद हुई स्वस्थ

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन रायपुर की पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत बिलासपुर की पीहू को नया जीवन मिला है। “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं से बिलासपुर के ग्राम भोजपुरी में रहने वाली 11 वर्षीय पीहू कारके की हृदय संबंधी समस्या का इलाज किया गया। पीहू लंबे समय से हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थी। पीहू अब सफल उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही है। पीहू के माता-पिता ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

बता दें कि कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली पीहू के हृदय में समस्या होने के कारण उसे खेल-कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में कठिनाई होती थी। इसी बीच जिला प्रशासन रायपुर द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। पीहू के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और जगदलपुर में सेवाएं दे रहे हैं। इस शिविर में माता-पिता द्वारा पीहू की भी जांच कराई गई। ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की विशेषज्ञ टीम ने पीहू के हृदय की जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद पीहू को आगे के उपचार के लिए सत्य साईं हॉस्पिटल, नवा रायपुर भेजा गया।

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच के बाद एक सप्ताह के भीतर उसका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद पीहू को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह बिलासपुर में अपने घर पर सामान्य जीवन जी रही है। पीहू पूरी तरह स्वस्थ है और पहले की तरह पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रही है। साथ ही वह अपनी बहनों और दादी के साथ कैरम और अन्य खेलों का भी आनंद ले रही है।

पीहू की माता इंद्राणी कारके ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की मदद से उनकी बेटी का समय पर इलाज संभव हो सका और अब वह स्वस्थ जीवन जी पा रही है। प्रोजेक्ट धड़कन की पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी नई उम्मीद और विश्वास का संचार कर रही है।

Releated Posts

प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी में असहमति के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी का झांसा देकर संबंध बनाना रेप नहीं, ट्रायल कोर्ट ने 20 साल बाद फैसला पलटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

17 मार्च को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

रायपुर के होटल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर, बुझाने का काम जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 11,762 करोड़ की अनुदान मांगें पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

सीएम निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज 12 मार्च को आयोजित की गई है। यह बैठक…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती

दुर्ग। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई (Tejan Bai) की तबीयत…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

बघेल के हमलों पर केदार कश्यप का पलटवार, कहा—कांग्रेस सरकार ने अपराधियों को दिया संरक्षण

रायपुर। प्रदेश में अफीम की खेती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए संसदीय…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top