• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Image

10 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से तनाव में आकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

​घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। शोर सुनकर जब पड़ोसी और परिजन पहुंचे तो बच्ची को तुरंत भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू: शादी-पार्टी में 100 मेहमानों पर निगम को सूचना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर 50 हजार तक जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

रायगढ़ में ड्रोन ‘एरियल स्ट्राइक’: अवैध अफ़ीम खेती का खुलासा, प्रशासन का कड़ा शिकंजा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अफ़ीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ जिले में जिला प्रशासन को…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में पांचवीं बार अफीम की खेती पकड़ी गई, सब्जी की बाड़ी के बीच उगाई फसल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब जिले…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top