• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है
Image

बीजापुर में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है

नक्सलवाद पर प्रहार जारी है. लगातार दूसरे दिन डीआरजी जवानों ने कार्रवाई की है. सुकमा के बाद बीजापुर के भैरामगढ़-इंद्रावती के जंगलों में नक्सलियों को जवानों ने घेर लिया है. शुक्रवार की सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है.

जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ – इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. इस इनपुट पर बीजापुर से DRG जवानों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. शुक्रवार की सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है.

बता दें कि गोलापल्ली के जंगलों में गुरुवार को डीआरडी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था. एनकाउंटर में माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), किस्टाराम एरिया कमेटी, सोधी बंदी, एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी और नुप्पो बाजनी, एसीएम (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी मार गिराए गए थे.

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top