• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का भव्य आयोजन
Image

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का भव्य आयोजन

एमसीबी/ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन सफल अभ्यर्थियों के लिए जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ राज्य में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा दी गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के मध्य किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगामी चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने के पात्र होंगे। ऐसे सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए अब प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक जिला धमतरी स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के अंतर्गत कक्षा आठवीं एवं कक्षा दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइwww.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 0771-2965212 एवं 0771-2965214 संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। भारतीय सेना ने सभी अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के बहकावे में न आने की सख्त सलाह दी है।ट

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top