कोंडागांव, सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत कोंडागांव विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बड़े कनेरा रोड स्थित खेलो इंडिया सेंटर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। इस आयोजन में कोंडागांव एवं माकड़ी विकासखंड से चयनित लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता में 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया तथा वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधानसभा स्तरीय आयोजन प्रारंभ
Releated Posts
छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’
बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…
स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर
रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…
लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार
रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…