• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने चितालंका बाईपास पुल समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Image

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने चितालंका बाईपास पुल समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

दंतेवाड़ा, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा आज चितालंका स्थित क्षतिग्रस्त बाईपास पुल का स्थल निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह पुल विगत माह हुई अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त होकर ढह गया था, जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है और स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धु्रव ने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुल की वर्तमान स्थिति, क्षति के कारणों तथा प्रस्तावित नवीन पुल निर्माण योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चितालंका बाईपास मार्ग पर नवीन पुल निर्माण कार्य की डीपीआर यथाशीघ्र तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि इस वर्ष आई बाढ़ की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जलस्तर की समुचित गणना कर उसी के अनुरूप डीपीआर तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी क्षति की पुनरावृत्ति न हो।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके साथ ही गीदम,बागाबाड़ी बाईपास मार्ग पर डंकनी नदी पर निर्माणाधीन पुल कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि उक्त पुल का निर्माण कार्य माह जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे आगामी वर्षा ऋतु के दौरान बाईपास मार्ग को सुचारू रूप से यातायात हेतु उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण एवं औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण अवधि के दौरान वैकल्पिक आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षित डायवर्सन मार्ग तैयार किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही फॉरेस्ट लैंड से संबंधित आवश्यक अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बालूद स्थित धान उपार्जन केन्द्र का जायजा लेते हुए उपस्थित कर्मचारियों से धान उपार्जन केंद्र में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ अब तक हुए धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।

कटेकल्याण में चिकपाल-प्रतापगिरी नव सड़क निर्माण कार्य एवं स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

इसके पश्चात कलेक्टर श्री ध्रुव ने कटेकल्याण ब्लॉक के चिकपाल से प्रतापगिरी तक प्रस्तावित नव सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण हेतु सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को आगामी तीन माह पूर्ण कर लिया जावें।

इसके तहत ग्राम सभा से एनओसी तथा वन विभाग अतंर्गत पेड़ कटाई संबंधी प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व नव सड़क निर्माण कार्य में पर्याप्त प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धु्रव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटेकल्याण का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां चिकित्सा स्टाफ को सामुदायिक केन्द्र के चिकित्सा संबंधी प्राथमिक आवश्यकताओं का प्रस्ताव भेजने को कहा। साथ ही उन्होंने चिकित्सा एवं दवाइयों पंजी,रजिस्टर के संधारण के लिए विशेष रूप जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता विकास कार्यों को तेजी, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना है। उन्होंने सेतु निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित के कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित सेतु निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग,पीएमजीएसवाय विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top