• Home
  • अपराध
  • संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाचा पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Image

संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाचा पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घरेलू संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने पिता के सहयोग से चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को प्रार्थिया नेहा देवांगन ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पति जीवन देवांगन पर उसके भतीजे सुभाष देवांगन ने अपने पिता राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के सहयोग से धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, जिसमें सुभाष देवांगन द्वारा चाकू से हमला करना स्पष्ट हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा जीवन देवांगन द्वारा संयुक्त मकान को बेचने के लिए अग्रिम राशि ले ली गई थी, जबकि वह बिक्री के पक्ष में नहीं था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से हमला किया।

पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन को हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं प्रकरण में नामजद आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन द्वारा सोशल मीडिया पर अपने पुत्र के जरिए हमले का वीडियो वायरल किया गया है और वह वर्तमान में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top