• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: छठी कार्यक्रम में जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत; वहीं हाइवा की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Image

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: छठी कार्यक्रम में जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत; वहीं हाइवा की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा/कवर्धा. छत्तीसगढ़ के दो जिलों में मंगलवार को रफ्तार ने कहर बरपाया है. दोनों ही सड़क हादसे रूह कंपाने वाले हैं. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 4 घायल हुए हैं, यह दुर्घटनाएं जांजगीर-चांपा और कवर्धा जिले से समाने आए हैं. (छत्तीसगढ़ में रफ्तार ने बरपाया कहर)

मौक बनकर दौड़ी ट्रक : बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

पहली घटना, जांजगीर-चांपा जिले की है. शीवरीनारायण-पामगढ़ रोड के दुरपा मोड़ पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंद दिया. महिला के शरीर का निचला ट्रक की चपेट में आ चुका था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतिका की पहचान भगवती साहू के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ तनौद से मुड़पार गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इस हादसे में मृतिका के पति कृष्णा साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. 

जानकारी के मुताबिक, हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है. ट्रक शिवरी नारायण क्षेत्र से बिलासपुर की ओर जा रही थी और बाइक तंनौद से मुख्य सड़क मे बिलासपुर मार्ग की ओर जा रही थी. इस दौरान दुरपा मोड़ में ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

हाइवा ने बाइक सवार युवक को चपेट में लिया, गंभीर घायल

कवर्धा के भोरमदेव मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मारी. बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दो का एक-एक हाथ शरीर से अलग हो गया है. तीनों घायल भालूचूआ के निवासी बताए जा रहे हैं. यह घटना भोरमदेव थाना के लासाटोला मोड़ के पास की है.

जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल कवर्धा जिला अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है, सभी हालत गंभीर बनी हुआ है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top