• Home
  • देश - विदेश
  • एकता कपूर के शो Naagin 7 में इस एक्टर ने किया धमाकेदार एंट्री, जल्द ही होगा शो का प्रीमियर
Image

एकता कपूर के शो Naagin 7 में इस एक्टर ने किया धमाकेदार एंट्री, जल्द ही होगा शो का प्रीमियर

प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) का प्रीमियर 27 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, अब शो में एक फेमस एक्टर की भी एंट्री हो गई है.

बता दें कि पिंजारा खुबसुरती का (Pinjara Khubsurti Ka) के एक्टर साहिल उप्पल (Sahil Uppal) भी एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया है. खबर है कि साहिल उप्पल (Sahil Uppal) को शो में लीड रोल में देखा जाएगा. हालांकि वो किस किरदार में नजर आएंगे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

मेकर्स ने शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) के कई प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद कहानी का थोड़ा-थोड़ा हिंट मिल रहा है. हालांकि शो देखने के बाद ही सब क्लियर होगा किया इस बार नागिन का मुकाबला किस दुश्मन से होने वाला है.

वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निबेदिता पाल (Nibeditaa Paal) और एक्टर आफरीन दबेस्तानी (Afreen Dastarkhwan) भी इस शो में नजर आने वाले हैं. मालूम हो कि शो में इस बार महाकुंभ और देश पर आ रही मुसीबत को दिखाया जाएगा. मेकर्स ने इसके लिए धांसू कहानी भी रेडी कर लिया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top