• Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसान दिवस पर 16 गांवों के किसानों ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाया
Image

किसान दिवस पर 16 गांवों के किसानों ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाया

कोंडागांव. एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के माध्यम से संचालित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले के 16 ग्रामों के किसानों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह की जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर सामूहिक उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर किसान दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा किसानों को कृषि में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मानित करना और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।

इस दौरान किसानों ने अपनी सफल कृषि कहानियाँ और अनुभव साझा किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया, जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती लीलावती नाग, सरपंच श्रीमती शकीला पोयाम, उपसरपंच सहदेव पोयाम, उद्यानिकी विभाग से लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, एचडीएफसी बैंक से क्लस्टर हेड चंद्रशेखर राय एवं शाखा प्रबंधक दीपेश शर्मा, परियोजना प्रबंधक योगेश मगदुम, नेहा कुशवाहा, स्वयंसेवक तथा 16 ग्रामों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

किसान दिवस कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड चंद्रशेखर राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के युग में खेती ही किसान का मुख्य आधार है और किसानी से जुड़े रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने खेती को आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बताया।


वहीं उद्यानिकी विभाग से उद्यान अधीक्षक लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव ने किसानों को सफलता के लिए आवश्यक प्रमुख पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सही बीज के चयन, रासायनमुक्त फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता के संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं को किसानों के खेत तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सफल किसानों से संवाद भी किया गया, जिससे उपस्थित किसानों को व्यावहारिक अनुभव और प्रेरणा प्राप्त हुई।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top