• Home
  • अपराध
  • CBI का छापा: बीजापुर में पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Image

CBI का छापा: बीजापुर में पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है. इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए.

पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं. कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर डाक विभाग सहित शहर में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच जारी है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top