• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सल साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 10 किलो का आईईडी बरामद कर मौके पर किया निष्क्रिय
Image

नक्सल साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 10 किलो का आईईडी बरामद कर मौके पर किया निष्क्रिय

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया है। सोमवार को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर एवं बीडीएस की संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम वजनी IED बरामद किया गया और मौके पर ही सुरक्षित नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त सुरक्षा बल अभियान के दौरान डीमाइनिंग कार्रवाई करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में यह IED पाया। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित नष्ट किया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि की आशंका टल गई और माओवादियों की नापाक साजिश विफल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top