• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन 1 जनवरी को संपन्न होगा
Image

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन 1 जनवरी को संपन्न होगा

कवर्धा, कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डाॅ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायात उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह, श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल शामिल होंगे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top