• Home
  • अपराध
  • स्पा सेंटरों में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने की छापेमारी
Image

स्पा सेंटरों में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने की छापेमारी

दुर्ग। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अवैध देह व्यापार की सूचना पर दो स्पा सेंटरों में स्मृति नगर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर की संचालिका एवं एक अन्य के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला अमन ढाबा के लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करा रही है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दी गई।

मौके पर लविश फैमली स्पा एंड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल निवासी सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग और अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवई की गई। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी, आर. कमल नारायण का योगदान रहा।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top