• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब सेवन और अवैध संबंध के संदेह में महिला की पिटाई, उपचार के दौरान हुई मौत, पति-बेटी हिरासत में
Image

शराब सेवन और अवैध संबंध के संदेह में महिला की पिटाई, उपचार के दौरान हुई मौत, पति-बेटी हिरासत में

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब पीने और अवैध संबंध के शक में एक महिला के साथ मारपीट की गई। घायल महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतका के पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार का है।

पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि पति और बेटी ने मिलकर महिला की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका शराब पीती थी और कभी-कभी घर नहीं आती थी। इसी बात को लेकर पति और बेटी नाराज रहते थे और अवैध संबंध के शक में उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति व बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की बड़ी पहल: प्रदेश के सभी 5 संभागों में मनाया जाएगा महा जन-सुनवाई सप्ताह, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने राज्य की महिलाओं को त्वरित न्याय…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

जशपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top