• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा अध्यक्ष नड्डा के खिलाफ विकास तिवारी की शिकायत खारिज, पुलिस ने बताई वजह
Image

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के खिलाफ विकास तिवारी की शिकायत खारिज, पुलिस ने बताई वजह

रायपुर। झीराम घाटी हत्याकांड पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता विकास तिवारी की शिकायत जांजगीर पुलिस ने खारिज कर दी है. पुलिस ने इसके पीछे न्यायालय में मामला विचाराधीन होना बताया है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर में ‘जनादेश परब’ समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने झीरम घाटी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा था कि कहा कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी लोग ही इस नक्सली हमले को अंजाम देने में शामिल थे, जिसके कारण कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई थी.

नड्डा के बयान पर कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने 1 जनवरी को जांजगीर थाना को एक ऑनलाइन शिकायत प्रेषित की थी, जिसमें नड्डा के बयान का उल्लेख करते हुए वैधानिक कार्यवाही करने लेख किया गया था.

जांजगीर पुलिस ने आवेदन को खारिज करते हुए इस बात की सूचना ऑनलाइन आवेदन को भेजते हुए कहा कि शिकायत में उल्लेखित तथ्यों के संबंध में पूर्व में बस्तर जिला के दरभा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच की गई है. वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

Releated Posts

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और संचालकों की बैठक में फैसला

रायपुर। विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ई-वाहनों को बढ़ावा: GK Electric और लोक सुविधा ने किया समझौता, मिलेगी सरल फाइनेंस सुविधा

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top