• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला पुलिसकर्मी से बर्बरता के मामले में पुलिस एक्शन मोड में, कई आरोपी गिरफ्तार
Image

महिला पुलिसकर्मी से बर्बरता के मामले में पुलिस एक्शन मोड में, कई आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ तमनार ब्लॉक में 27 दिसंबर को ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दिया है। पुलिस ने तमनार सहित आसपास के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।

बता दें कि 27 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर हुए आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही के साथ शर्मनाक हरकत की थी। इतना ही नहीं, आंदोलनकारियों ने तमनार थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया और लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जेल परिसर और उसके आसपास भी पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : एसपीएसपी दिव्यांग पटेल ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top