• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आमंत्रण पत्र में नाम न होने से नाराज़ जिला पंचायत सदस्य ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार, अधिकारी को लगाई फटकार, CEO की मान-मनौव्वल का वीडियो वायरल
Image

आमंत्रण पत्र में नाम न होने से नाराज़ जिला पंचायत सदस्य ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार, अधिकारी को लगाई फटकार, CEO की मान-मनौव्वल का वीडियो वायरल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा बीते दिन गौरेला ब्लॉक के धनौली में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ का कार्यक्रम था, लेकिन इस कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में उसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा का नाम नहीं छपा था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा इस दौरान भारी नाराज नजर आए और वहीं भड़क उठे। उन्होंने खासी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह सब देखते हुए उनके साथ मौजूद मंडल अध्यक्ष सहित तमाम लोग नारेबाजी करते नजर आए।

इस सब घटनाक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी पवन पैकरा को मनाते हुए नजर आए। इस पर पवन पैकरा नहीं माने और जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का बहिष्कार करते नजर आए। पवन पैकरा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आमंत्रण पत्र में अतिथियों के रूप में उनका और क्षेत्रीय जनपद सदस्य का नाम क्यों नहीं है।

पवन पैकरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब अधिकारियों को ही नेतागिरी करनी है तो चुने हुए जनप्रतिनिधियों का क्या काम है। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले मलनिया जलाशय बोटिंग के शुभारंभ कार्यक्रम में भी उनकी उपेक्षा की गई थी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से करने की बात कहते हुए वे कार्यक्रम स्थल से चले गए।

फिलहाल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भाजपा सरकार के रहते भाजपाई जनप्रतिनिधि की जन औषधि केंद्र कार्यक्रम में नाराजगी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

1 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धनौली में आयोजित इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित कई जनपद और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे। इसके बावजूद जिस क्षेत्र में यह पूरा कार्यक्रम आयोजित हुआ, उसी क्षेत्र क्रमांक 03 के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा का नाम आमंत्रण पत्र से पूरी तरह गायब था।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top