• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय परिसंवाद में जीजीसीयू कुलपति का विवादित व्यवहार, आमंत्रित कथाकार को भरी सभा में अपमानित किया
Image

राष्ट्रीय परिसंवाद में जीजीसीयू कुलपति का विवादित व्यवहार, आमंत्रित कथाकार को भरी सभा में अपमानित किया

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीसीयू) एक बार फिर विवादों के घेरे में है. अबकी बार कुलपति ने राष्ट्रीय परिसंवाद में आए आमंत्रित कथाकार का भरी सभा में अपमान कर डाला. पूरा घटनाक्रम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पूरे वाकये को अकादमिक जगत में दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है.

दरअसल, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान कुलपति के संबोधन के समय नागपुर से आए वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा सामने की सोफे पर बैठे थे. संबोधन के बीच कुलपति ने उनसे पूछ लिया कि “भाई साहब, आप बोर तो नहीं हो रहे हैं?” इस पर मनोज रूपड़ा ने जवाब दिया कि “विषय पर बात करिए.” यह बात कुलपति को नागवार गुजरी.

इसके बाद कुलपति प्रो. चक्रवाल ने मंच से ही तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “मैं बिना मुद्दे की बात नहीं करता, लेकिन कुलपति से कैसे बात करते हैं, इसका विवेक आपको नहीं है.” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “आपको बुलाया किसने है,” और खरी-खोटी सुनाते हुए कार्यक्रम से चले जाने को कह दिया. साथ ही यह निर्देश भी दिया कि भविष्य में उन्हें दोबारा न बुलाया जाए. इस पूरे घटनाक्रम को अकादमिक जगत में दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top