• Home
  • छत्तीसगढ़
  • इंस्टाग्राम पर फेम के लिए चाकू लहराकर बनाया वीडियो, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Image

इंस्टाग्राम पर फेम के लिए चाकू लहराकर बनाया वीडियो, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालोद। सोशल मीडिया पर फेमस होने और फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में तीन युवकों को कानून से पंगा लेना भारी पड़ गया. गुंडरदेही थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए गाली-गलौच का वीडियो पोस्ट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय होने के उद्देश्य से अपने सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहे थे. वीडियो में युवक खुलेआम चाकू लहराते हुए गाली-गलौच करते नजर आ रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता था. वीडियो सामने आते ही गुंडरदेही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए युवकों की पहचान लक्की बिझेकर (18 वर्ष), निवासी सितलापारा गुंडरदेही, संस्कार सोनी (23 वर्ष), निवासी कौशल महाविद्यालय के पास गुंडरदेही और पदुम भारती गोस्वामी (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04 गुंडरदेही के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील भाषा का प्रयोग कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top