• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आज की बड़ी खबरें: गोवा में आदि लोकोत्सव में शामिल होंगे सीएम, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ, इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट शुरू
Image

आज की बड़ी खबरें: गोवा में आदि लोकोत्सव में शामिल होंगे सीएम, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ, इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट शुरू

CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गोवा दौरे का दूसरा दिन है. इससे पहले उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से उनके निवास पर मुलाकात की. शुक्रवार को वे गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. गोवा में सुबह 11 बजे आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम करीब 6 बजे गोवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे.

इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट आज

रायपुर. नवा रायपुर में दो दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट की आज से शुरुआत होने जा रही है. इस समिट में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रायपुर पहुचेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा यह समिट कराया जा रहा है. 

प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का आज होगा आगाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बालोद में 9 से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी आयोजित होगा. राज्यपाल रमेन डेका आज दोपहर 2 बजे जंबूरी का शुभारंभ करेंगे. आज से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में देश-विदेश के 15 हजार रोवर-रेंजर जुटेंगे. इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे. वहीं 12 जनवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. आजोयन में भारतीय और वैश्विक संस्कृति की अनुपम झलक दिखेगी. साथ ही रोमांचक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा.

कास्मो एक्सपो 2026 का शुभारंभ आज 

रायपुर. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कास्मोपॉलिटन (रोटरी कास्मो फाउंडेशन) द्वारा आयोजित कास्मो एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ आज शाम 7.30 बजे श्रीराम बिजनेस पार्क में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. 9 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस चार दिवसीय एक्सपो का यह 16वां संस्करण है, जो ‘आपका हमारा सबका’ थीम पर जीके टीएमटी के प्रेजेंटेशन में आयोजित हो रहा है. उद्घाटन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष आतिथ्य रहेगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

वार्षिकोत्सव

संस्था- कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना

स्थान- पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम

समय दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक

चित्रकला कार्यशाला

संस्था- संस्कार भारती छत्तीसगढ़

स्थान- ठाकुर विघ्नहरण सिंह राजपूत भवन, सरोना

समय- सुबह 12 बजे से.

फूल प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी

संस्था- प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, आईजीकेवी, एमजीयूवीवी, नाबार्ड एवं नगर निगम

स्थान- गांधी नेहरू उद्यान

समय- सुबह 11 बजे से.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top