• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एडवरटाइजिंग एजेंसी संचालक ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव
Image

एडवरटाइजिंग एजेंसी संचालक ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव

रायपुर. राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी का संचालन करते थे.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में हो रहे नुकसान के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.

 हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे. उन्होंने इसी फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन कमरे में पहुँचे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मामले की जाँच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top