• Home
  • देश - विदेश
  • ‘तान्हाजी’ की रिलीज को पूरे हुए 6 साल, अजय देवगन ने सीक्वल के दिए संकेत
Image

‘तान्हाजी’ की रिलीज को पूरे हुए 6 साल, अजय देवगन ने सीक्वल के दिए संकेत

एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की सुपरहिट फिल्म ‘तान्हाजी’ (Tanhaji) को रिलीज हुए आज 6 साल पूरे हो गए हैं. साल 2020 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट थी. फिल्म की रिलीज को 6 साल पूरे होने पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने ‘तान्हाजी’ का सेकंड पार्ट को लेकर भी हिंट दे दिया है. इस पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है.

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgan) ने फिल्म ‘तान्हाजी’ (Tanhaji) को रिलीज हुए आज 6 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फिल्म के अलग-अलग सीन के ऑयल पेंटिंग वाले पोस्टर शेयर किया हैं. शेयर किए गए पोस्टर में अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर भी नजर आ रहे हैं.

हालांकि, इस पोस्टर्स के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgan) के इस पोस्ट के कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है. एक्टर ने मराठी में कैप्शन लिखा- जिसका अर्थ है ‘किला तो आ गया लेकिन शेर चला गया.’ इसके साथ ही अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘लेकिन कहानी अभी पूरी नहीं हुई.’

बता दें कि साल 2020 में रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgan) की सुपरहिट फिल्म ‘तान्हाजी’ (Tanhaji) का निर्देशन भी ओम राउत ने किया था. जबकि फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 17वीं सदी के मराठा योद्धा सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी पर आधारित है. फिल्म में काजोल ने तान्हाजी की पत्नी सावित्रीबाई की भूमिका निभाई है. जबकि सैफ अली खान फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए हैं. उन्होंने महाराजा उदयभान सिंह राठौर की भूमिका निभाई है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top