• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बदमाशों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
Image

बदमाशों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

रायपुर. राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. तेलीबांधा इलाके में रविवार रात को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. एक सीसीटीवी फुटेज भी निकलकर सामने आया है. इलाके के लोग दहशत में है.

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना इलाके में चाकूबाजी हुई. वायरल वीडियो में युवक चाकू लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वारदात के समय पूरे इलाके की बंद लाइट थी. आशंका है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत चाकूबाजी की है. चाकूबाजी में दो युवक आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अभय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

मौके पर पहुंचे एसएसपी लाल

घटना की सूचना के बाद रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह क्राइम सीन पर पहुंचे. करीब 3 लोगों को पुलिस थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top