• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए मतदान जारी, क्लब परिसर में गहमागहमी, प्रदेश भर की निगाहें टिकीं
Image

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए मतदान जारी, क्लब परिसर में गहमागहमी, प्रदेश भर की निगाहें टिकीं

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की चिर-प्रतिक्षित चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. सुबह के 10 बजे तक 100 से ज्यादा वोट डाले जा चुके थे. चुनाव को लेकर तमाम पत्रकार सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव पर राजनीतिक दलों, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ अन्य जागरूक लोगों की भी निगाहें लगी हुई है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद सहित अन्य पदों के लिए हो रहे चुनाव में अबकी बार उम्मीद से कहीं ज्यादा पत्रकारों के पैनल जोर आजमाइश कर रहे हैं.

अध्यक्ष के लिए मोहन तिवारी, प्रशांत दुबे, प्रफुल्ल ठाकुर, अनिल पुसदकर, कृष्ण कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है. वहीं महासचिव के लिए संदीप शुक्ला, गौरव शर्मा, दानिश अनवर, पराग मिश्रा, महादेव तिवारी सहित अन्य मैदान अन्य के बीच मुकाबला है. इसी प्रकार उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए प्रत्याशी मैदान पर है.

मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा, चुनाव संपन्न होने के बाद मतपत्रों की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी. चुनाव में करीब 787 मतदाता पदाधिकारियों का चयन करेंगे. किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को तैनात किया गया है.

Releated Posts

ई-वाहनों को बढ़ावा: GK Electric और लोक सुविधा ने किया समझौता, मिलेगी सरल फाइनेंस सुविधा

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की बड़ी पहल: प्रदेश के सभी 5 संभागों में मनाया जाएगा महा जन-सुनवाई सप्ताह, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने राज्य की महिलाओं को त्वरित न्याय…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन…

ByByNandni Manik Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top