• Home
  • छत्तीसगढ़
  • निर्माण कार्यों में गति बढ़ाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर
Image

निर्माण कार्यों में गति बढ़ाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर

बलौदाबाजार. कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यो में तेजी से प्रगति लाकर तय समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि निर्माण कार्यो में प्रगति लाने का अभी 3से 4 महीने का उपयुक्त समय है। इस अवधि में सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत अब तक टेंडर हेतु प्रक्रियाधीन कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमित कोर्ट लेकर निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। एसआईआर अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने सभी एईआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने एसआईआर


कार्य में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने कहा।


कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि अंतिम 15 दिन ही शेष बचे है धान खरीदी में और इस अवधि में ही बिचौलिये अधिक सक्रिय होते है। बिचौलिये के द्वारा अवैध धान की बिक्री को रोकने कड़ी निगरानी रखें। तहसीलदार एवं मण्डी की टीम लगातार जांच कर सख़्ती से कार्यवाही करें, कहीं. भी अवैध धान की खरीदी न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top