• Home
  • देश - विदेश
  • ईरान में हालात नियंत्रण से बाहर: कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी, अब तक 2000 लोगों की मौत
Image

ईरान में हालात नियंत्रण से बाहर: कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी, अब तक 2000 लोगों की मौत

ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। एक ईरानी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है, जब ईरानी अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के आंकड़े को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके लिए तथाकथित आतंकवादी जिम्मेदार हैं। अधिकारी के अनुसार इन घटनाओं में प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की भी जान गई है। हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में कितने प्रदर्शनकारी थे और कितने सुरक्षा कर्मी थे।

खराब आर्थिक हालात के कारण अशांति

हाल में यह अशांति खराब आर्थिक हालात के कारण पैदा हुई है और ईरानी सरकार के लिए पिछले तीन साल की सबसे बड़ी अंदरूनी चुनौती मानी जा रही है। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं, जब पिछले साल से इस्राइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा हुआ है।

दोहरी नीति अपना रही ईरान सरकार

1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से सत्ता में रही सरकार ने प्रदर्शनों को लेकर दोहरी नीति अपनाई है। एक तरफ वह आर्थिक समस्याओं पर हुए प्रदर्शनों को जायज बता रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है। सरकार ने अशांति फैलाने के लिए अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान सरकार ने कहा कि जिन लोगों को वह ‘आतंकवादी’ मानती है, उन्हीं लोगों का अब इन प्रदर्शनों पर नियंत्रण है।

हिंसक झड़पों के वीडियो सामने आए

इससे पहले एक मानवाधिकार संगठन ने सैकड़ों लोगों की मौत की पुष्टि की थी और कहा था कि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल के दिनों में इंटरनेट बंद करने जैसे संचार प्रतिबंधों के कारण जानकारी के आदान-प्रदान में काफी दिक्कतें आई हैं। पिछले एक हफ्ते में रात के समय प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें से कुछ वीडियो की रॉयटर्स ने भी पुष्टि की है। इन वीडियो में गोलीबारी, जलते हुए वाहन और इमारतें दिखाई दे रही हैं।

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top