• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गुस्से में फांसी के फंदे पर झूल गई छात्रा, माँ ने लगाई थी फटकार
Image

गुस्से में फांसी के फंदे पर झूल गई छात्रा, माँ ने लगाई थी फटकार

सूरजपुर. जिले से स्कूली छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है. 10वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि छात्रा ने मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया था, जिसे लेकर उसकी मां ने फटकार लगाई थी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

 जानकारी के मुताबिक, मृतिका स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10वीं कक्षा की छात्रा थी. स्कूल से परीक्षा देकर छात्रा घर लौटी और मां के मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया, जिसे लेकर उसकी मां ने सवाल जवाब किया. बाद में फटकार लगाते हुए समझाइश दी. गुस्से में छात्रा ने अपना कमरा बंद कर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. 

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कक्षा 9वीं की छात्रा है. मोबाइस से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top