• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राम-नाम की मधुर धुनों के बीच 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया
Image

राम-नाम की मधुर धुनों के बीच 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया

रायपुर. 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर इस रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को विदाई दी। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां जय श्री राम के नारे और भजन गुंजायमान हो रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत सभी व्यवस्थाएं की हैं। आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यही हमारा संकल्प है। अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को हमने राम दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है, और यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। 

भावुक श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू, राम दर्शन का सपना साकार

ट्रेन रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भावुकता का माहौल था। कईयों की आंखें नम थीं, क्योंकि रामलला के दर्शन का लंबा इंतजार आज पूरा हो रहा था। स्थानीय निवासी श्रीमती राधा यादव ने जय सिया राम! कहते हुए कहा कि हमारे लिए यह सपने जैसा है। घर से राम जी के दर्शन तक मुफ्त यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था से हम लोग गद्गद हैं। वहीं, युवा श्रद्धालु श्री अजय साहू कहते हैं कि काशी में गंगा स्नान और अयोध्या में रामलला दर्शन कर हम धन्य हो जाएंगे। सरकार का बहुत – बहुत आभार!

राज्य सरकार की सुविधाओं ने यात्रा को बनाया यादगार

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना में श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण मुफ्त व्यवस्थाएं की हैं। आईआरसीटीसी, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयास से ट्रेन में एसी कोच, स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, साफ पानी और चाय-स्नैक्स की व्यवस्था की गई थी। अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर दर्शन, काशी में गंगा आरती, ठहरने के लिए अच्छे होटल, स्थानीय घूमने के लिए बसें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान डॉक्टर, गाइड और सुरक्षा कर्मी साथ रहेंगे। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष देखभाल की गई है। स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन, चेकअप और भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई थी। यह सब राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण हैै।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top