• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध पर लगाम के लिए ई-कॉमर्स वेयरहाउसों में पुलिस की छापेमारी, चाकू जब्त कर मैनेजरों को सख्त चेतावनी
Image

अपराध पर लगाम के लिए ई-कॉमर्स वेयरहाउसों में पुलिस की छापेमारी, चाकू जब्त कर मैनेजरों को सख्त चेतावनी

बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों के कई वेयरहाउसों पर छापेमारी की है. पुलिस ने तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित गोदामों पर दबिश दी. पुलिस जांच में अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट, ई-कार्ट और ब्लू डार्ट सहित अन्य बड़े रिटेल वेयरहाउसों से बटनदार और धारदार चाकू बरामद हुए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया है.

धारदार चाकूओं की जब्ती के बाद पुलिस इस यह जानने में जुटी है कि ये हथियार किसी आपराधिक उद्देश्य से तो ऑनलाइन माध्यम से खरीदे-बेचे नहीं जा रहे थे. साथ ही ऑनलाइन चाकू ऑर्डर करने वाले ग्राहकों की सूची भी खंगाली जा रही है.

वेयरहाउसों को दिए सख्त निर्देश

कार्रवाई के बाद सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को एसपी कार्यालय तलब कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू व अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि गोदामों में हथियार मिलने की जानकारी सामने आती है, तो संबंधित मैनेजर और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की जांच और निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top