• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कायाकल्प योजना में जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान
Image

कायाकल्प योजना में जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान

रायपुर, कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला चिकित्सालय ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिले में निरंतर सुदृढ़ की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।

         कायाकल्प योजना के परिणामों में जिले के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रकृभैयाथान, प्रतापपुर, बिश्रामपुर एवं लटोरीकृसहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

        उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों की स्थापना करना है। इसके अंतर्गत ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है, जो निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करते हुए अनुकरणीय कार्य करती हैं। साथ ही योजना के माध्यम से स्वच्छता के सतत मूल्यांकन एवं सहकर्मी समीक्षा की संस्कृति को भी विकसित किया जाता है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top