• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में अश्लील डांस पर बवाल, PCC चीफ ने सरकार को घेरा
Image

छत्तीसगढ़ में अश्लील डांस पर बवाल, PCC चीफ ने सरकार को घेरा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हुए अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में इतना अश्लील डांस नहीं हुआ है. सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता मजा ले रहे हैं. राज्य के मंत्री इस डांस को कला बता रहे हैं. सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बर्बाद करना चाहती है.

वहीं, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कांग्रेस में परिवारवाद और वंशवाद के आरोपों पर भी दीपक बैज ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यदि परिवारवाद की सूची निकाली जाए, तो कांग्रेस से कहीं अधिक परिवारवाद बीजेपी में देखने को मिलेगा. दीपक बैज ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद सबसे ज्यादा है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top