• Home
  • छत्तीसगढ़
  • साय कैबिनेट की बैठक 21 जनवरी को आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है
Image

साय कैबिनेट की बैठक 21 जनवरी को आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार कर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

इसके पहले 31 दिसम्बर 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साल की अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर निर्णय लिए गए थे। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया था।

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में कस्टम मिलिंग के लिए धान उपार्जन एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों के लिए राइस मिलर्स द्वारा दी जाने वाली बैंक गारंटी पर देय स्टाम्प शुल्क को 0.25 से घटाकर 0.05 प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में पुलिस आयुक्त प्रणाली को 23 जनवरी से लागू किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया था। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की खरीद, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी प्रदाय किये जाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा बैठक में कई अन्य फैसले लिए गए थे।

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top