• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिले के किसान संतोष रात्रे ने सरल तरीके से धान बेचा, बढ़ी आमदनी: सहज धान खरीदी व्यवस्था से किसान निश्चिंत, समय पर मिल रही भुगतान राशि
Image

जिले के किसान संतोष रात्रे ने सरल तरीके से धान बेचा, बढ़ी आमदनी: सहज धान खरीदी व्यवस्था से किसान निश्चिंत, समय पर मिल रही भुगतान राशि

रायपुर, कबीरधाम जिले में इस वर्ष धान खरीदी का काम आसान और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। जिले के ग्राम लिमो निवासी किसान श्री संतोष कुमार रात्रे ने कवर्धा स्थित धान खरीदी केंद्र में बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचा।

     श्री संतोष रात्रे के पास लगभग 3.80 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस साल धान की खेती की थी। वे बताते हैं कि इस बार समय पर खाद और बीज मिलने से खेती अच्छी हुई और फसल भी बेहतर निकली। उनका कहना है कि अब धान की खेती पहले की तुलना में ज्यादा लाभकारी हो गई है, क्योंकि जरूरी सामग्री आसानी से मिल जाती है। इस वर्ष श्री संतोष रात्रे ने 78.20 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में टोकन की व्यवस्था बहुत आसान है। उन्होंने ऑफलाइन यानी सीधे खरीदी केंद्र में जाकर टोकन लिया और तय समय पर अपना धान बेच दिया।

      खरीदी केंद्र में अब सभी सुविधाएं मिल रही हैं। बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बैठने की व्यवस्था, टोकन और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होती। धान बेचते ही समय पर भुगतान हो रहा है और पैसा सीधे बैंक खाते में पहुँच रहा है, जिससे काफी राहत मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। धान खरीदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। वर्तमान में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इससे किसानों की आमदनी में सीधा फायदा हुआ है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top