• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कथा स्थल के पास पैरावट में आग लगी, दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला
Image

कथा स्थल के पास पैरावट में आग लगी, दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला

दुर्ग। धार्मिक कथा के दौरान कथा स्थल के समीप रखे धान के पैरावट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल टीम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुई। यह घटना दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनिया की है।

मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पाया कि आग पैरावट से बढ़कर कथा स्थल के पंडाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी के माध्यम से आग पर काबू पाना शुरू किया।

चार दमकल गाड़ियों के पानी की मदद से पैरावट में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका और कथा स्थल सहित आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। दमकल विभाग की समय पर प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top