Image

समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ते जिले के किसान

रायपुर, राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्धि की राह पर अग्रसर हो रहे हैं l धान खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आ रहे हैं।  

    धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आभारी हैं। 

   राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसान सशक्त हो रहे है। बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में आए किसानों ने बताया कि केन्द्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है और वे आसानी से बिना किसी परेशानी के धान बेच रहे हैं। धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही धान के उठाव की व्यवस्था भी केन्द्रों में की गई है।     

  बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए किसान श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे 29 क्विंटल 20 किलो धान लेकर केंद्र आए है। केंद्र में तौल प्रक्रियाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चल रही है।किसानों को राशि का भुगतान भी त्वरित रूप से किया जा था है। सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के किसानों के हित में लिए गए कई निर्णयों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top