• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत 25 जनवरी तक नि:शुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर आयोजित
Image

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत 25 जनवरी तक नि:शुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर आयोजित

राजनांदगांव. जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर) सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध है। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. दिवाकर पाण्डेय, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सुनिता मेश्राम सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी व सिरदर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले व घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, वजन में बिना कारण कमी, मल या मूत्र त्यागने की आदतों में बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट के निचले हिस्से में दर्द कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। नागरिक शिविर में उपस्थित होकर कैंसर जांच करा सकते है। शिविर के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9098118682, 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top