• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी में बड़ी लापरवाही: घर बैठे टोकन सत्यापन कर रहे पटवारी, SDM ने दो को किया निलंबित
Image

धान खरीदी में बड़ी लापरवाही: घर बैठे टोकन सत्यापन कर रहे पटवारी, SDM ने दो को किया निलंबित

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. पखांजूर एसडीएम (SDM) ने दो पटवारियों को, जो नोडल अधिकारी के रूप में तैनात थे, उनके पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन अधिकारियों पर बिना मौके पर जाए और बिना भौतिक सत्यापन किए धान के टोकन का सत्यापन करने का गंभीर आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र चारगांव और उदनपुर में तैनात नोडल अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भारी कोताही बरती. आरोप है कि इन पटवारियों ने खरीदी केंद्रों पर जाए बिना ही अन्य व्यक्तियों के माध्यम से गलत तरीके से धान टोकन का सत्यापन कर दिया. साथ ही, समिति में रखे पुराने बोरों के स्टॉक की फोटो अपलोड कर दी गई, जो नियमों का खुला उल्लंघन है.

निलंबित किए गए अधिकारी:

  • आशीष पवार: हल्का पटवारी (ह.नं. 03-चारगांव) – इन्हें चारगांव खरीदी केंद्र का नोडल अधिकारी बनाया गया था.
  • आकाश कश्यप: हल्का पटवारी (ह.नं. 06-केसेकोड़ी) – इन्हें उदनपुर खरीदी केंद्र की जिम्मेदारी दी गई थी.

SDM की कार्रवाई और आरोप

एसडीएम पखांजूर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने अपनी आईडी (ID) अन्य व्यक्तियों को दे दी थी और बिना जांच के ही प्रविष्टियां (Entries) कराईं. यह कृत्य सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और धान खरीदी नीति 2025-26 के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है.

प्रशासन ने कार्य प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक नियुक्तियां भी कर दी हैं. चारगांव का अतिरिक्त प्रभार पटवारी सतीश कुमार को सौंपा गया है. केसेकोड़ी का अतिरिक्त प्रभार पटवारी अशोक कुमार दीपक को दिया गया है.

देखें आदेश की कॉपी:

निलंबन अवधि के दौरान दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पखांजूर (कानून-गो शाखा) निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. प्रशासन की इस कार्रवाई से धान खरीदी में अनियमितता बरतने वालों में हड़कंप मच गया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top