• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय पर्व समारोह की सफलता के लिए अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
Image

राष्ट्रीय पर्व समारोह की सफलता के लिए अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

नारायणपुर, जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने बुधवार को प्रातः 9:00 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा आगमन पश्चात् उनके द्वारा ध्वज फहराया गया, मार्च पास्ट, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड कमांडरो से परिचय, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मांडवी, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top