• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गणतंत्र दिवस पर प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया: देशभक्ति गीतों पर कलेक्टर-एसपी थिरके, विधायक मोहले ने भी बढ़ाया उत्साह
Image

गणतंत्र दिवस पर प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया: देशभक्ति गीतों पर कलेक्टर-एसपी थिरके, विधायक मोहले ने भी बढ़ाया उत्साह

मुंगेली। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह का समापन उस समय यादगार बन गया, जब देशभक्ति गीतों पर कलेक्टर कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, DFO अभिनव कुमार, जिला पंचायत CEO प्रभाकर पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले भी स्कूली बच्चों के संग झूमते नजर आए।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के पश्चात जैसे ही “जलवा तेरा जलवा”, “रंग दे बसंती चोला” और “ये देश है वीर जवानों का” जैसे देशभक्ति गीतों की धुन बजी, वैसे ही विधायक मोहले ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कदमताल कर देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। इस दौरान पूरा स्टेडियम भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया तथा शासन की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि ने कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ हर्षोल्लास के प्रतीक तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा। परेड कमांडर ख्रीष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं उप कमांडर कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में प्लाटून दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। समारोह में विधायक मोहले ने जिले के वीर शहीदों को नमन करते हुए परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही मलखम्ब अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा मलखम्ब का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन, यातायात पुलिस, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग ने प्राप्त किया।

समारोह में शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top