• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “मेट्रो शहरों की तर्ज पर 8-मंजिला टेक्निकल टॉवर का निर्माण, निगम ने चुनी निर्माण एजेंसी”
Image

“मेट्रो शहरों की तर्ज पर 8-मंजिला टेक्निकल टॉवर का निर्माण, निगम ने चुनी निर्माण एजेंसी”

रायपुर. शहर के तेलीबांधा चौक के पास नगर निगम 8 मंजिला टेक्नीकल ट्रेड टॉवर सेंटर का निर्माण कराएगा, जो कि को-वर्किंग स्पेस और कारोबार के लिए उपयुक्त होगा. इससे रायपुर में आईटी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. वहीं नगर निगम को इससे अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलेगा. निगम की योजना शाखा ने इसके लिए ऑनलाइन टेंडर कर एजेंसी तय कर दी है. शासन से दर की स्वीकृति मिल गई है, अब निर्माण कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसी को जल्द वर्कआर्डर जारी किया जाएगा.

सर्व सुविधायुक्त टेक्नीकल टॉवर का होगा निर्माण

राजधानी में हैदराबाद, मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज की तर्ज पर सर्व सुविधायुक्त टेक्नीकल टॉवर का निर्माण किया जाएगा. 40 करोड़ की लागत से तेलीबांधा में कृष्णकुंज के पास 2 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण होगा. नगर उत्थान योजना में इस कार्य के लिए शासन ने स्वीकृति दी है. आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त ट्रेड टॉवर बनने से जहां प्रदेश के युवाओं के लिए को-वर्किंग स्पेस की सुविधा मिलने लगेगी, वहीं मल्टीनेशनल कंपनियां इस कैंपस में कांफ्रेंस कर अपने प्लान को युवाओं के साथ साझा कर सकेंगी. ट्रेड टॉवर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए अलग से स्पेस सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा क्लब हाउस और होटल जैसी सुविधाएं होंगी.यही जगह रायपुर नगर निगम मल्टीनेशनल कंपनियों को बैठक के लिए उपलब्ध कराएगी. कुल मिलाकर एक ही कैंपस में सारी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम होगा. पूरा कैंपस सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा.

जल्द होगा वर्कआर्डर

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि तेलीबांधा चौक के पास बहुमंजिला ट्रेड टॉवर बनाने एजेंसी तय कर ली गई है. निर्माण के लिए जल्द वर्कआर्डर होगा. नगर निगम का यह टेक्नीकल टॉवर होगा, जहां युवाओं के लिए को-वर्किंग स्पेस की सुविधा मिलेगी. 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top