• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यान्ह भोजन नहीं देने पर रसोइयों व संचालनकर्ताओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे
Image

मध्यान्ह भोजन नहीं देने पर रसोइयों व संचालनकर्ताओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोईयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से योजना का संचालन प्रभावित होने को लेकर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रसोईयों की अनुपस्थिति की स्थिति में भोजन पकाने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना संचालनकर्ता समूहों की जिम्मेदारी होगी.

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि रसोईयों के हड़ताल पर रहने के कारण मध्यान्ह भोजन का संचालन बाधित होता है, तो इसके लिए न केवल रसोईयों बल्कि संचालनकर्ता समूह भी जिम्मेदार माने जाएंगे. ऐसी स्थिति में संचालनकर्ता समूह को हटाए जाने, कुर्की कास्ट में कटौती और मानदेय में कटौती जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से जारी यह आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेजा गया है.

वहीं रसोईयों संघ ने इस फरमान को तानाशाही करार दिया. संघ का आरोप है कि यह आदेश हड़ताल को समाप्त कराने की एक साजिश है. दबाव बनाकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है. रसोइया संघ का कहना है कि एक ओर शिक्षा मंत्री उनकी मांगों को जायज बता रहे हैं, जबकि दूसरी ओर अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हुए ऐसे फरमान जारी कर रहे हैं. बता दें पिछले 30 दिनों से ज्यादा दिनों से प्रदेश के लगभग 86,000 रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल में है. ऐसे में सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना ठप होने के कगार में है. 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top