• Home
  • देश - विदेश
  • “द केरल स्टोरी 2” का टीज़र हुआ रिलीज — जानें फिल्म कब आएगी सिनेमाघरों में
Image

“द केरल स्टोरी 2” का टीज़र हुआ रिलीज — जानें फिल्म कब आएगी सिनेमाघरों में

एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, अब मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. हाल ही में अब मेकर्स ने द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) का टीजर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) नजर आने वाली हैं.

इस रोल में रहेंगी तीनों एक्ट्रेस

बता दें कि टीजर की शुरुआत सुरेखा नायर (उल्का गुप्ता) से हो रही है, जो बताती हैं कि वह यूपीएससी की पढ़ाई कर के एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं और देश के लिए कुछ करना चाहती थीं. इसके बाद एंट्री होती है नेहा संत (ऐश्वर्या ओझा) की जो बताती हैं कि उनका सपना एक मध्य प्रदेश से हैं और जेवलिन थ्रो में नेशनल गोल्ड जीतना चाहती थीं. इसके बाद दिव्या पालीवाल (अदिति भाटिया) अपना परिचय देती हैं, वो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनना चाहती थीं और डांस की बहुत शौकीन हैं.

तभी तीनों एक्ट्रेस को बुर्का पहने दिखाया जाता है. सबसे पहले सुरेखा नायर बताती हैं कि सलीम के प्यार में वह इतनी अंधी हो गई कि उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया. उसके बाद नेहा संत कहती हैं कि फैजान से शादी की और जिंदगी बर्बाद हो गई. आखिर में दिव्या बताती हैं कि रशीद के झांसे में आकर उसके सारे सपने चूर चूर हो गए. इसके बाद तीनों लड़कियां कहती हैं कि किस तरह से उनके पार्टनर का टारगेट 8 करोड़ से ज्यादा गैर शादीशुदा हिंदू लड़कियों को कन्वर्ट करना है.

बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने किया था और इसके निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah) थे. वहीं, इस बार फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल शाह (Vipul Shah) हैं. ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top