• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, FIR दर्ज
Image

प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, FIR दर्ज

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

मृतक युवक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर प्रधान आरक्षक ने आशीष को उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि लगातार धमकी और मानसिक दबाव के चलते आशीष मिंज गहरे तनाव में था। प्रधान आरक्षक की धमकी के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद लखनपुर थाना में प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का एफआईआर दर्ज किया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिजन दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top