• Home
  • छत्तीसगढ़
  • यातायात नियमों पर सख्ती: ITMS कैमरे करेंगे ई-चालान, 90 दिन बाद कानूनी कार्रवाई
Image

यातायात नियमों पर सख्ती: ITMS कैमरे करेंगे ई-चालान, 90 दिन बाद कानूनी कार्रवाई

रायपुर. पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रविवार को आईटीएमएस कंट्रोल रूम एंड कमांड सेंटर का कामकाज देखा. उन्होंने खराब कैमरों को शीघ्र सुधारने समेत कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा वसूली के आरोपों से बचने के लिए आईटीएमएस के कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से केवल ई चालान ही जारी किए जाएं. वाहन मालिक को मोबाइल और वाट्सएप के जरिये इसकी सूचना भी अनिवार्य रूप से भेजी जाए. ई-चालान की जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर परिवहन संबंधी सेवाएं बाधित की जाएंगी और 90 दिन बाद कोर्ट में मामले अनिवार्य रूप से पेश किए जाएं. कोर्ट में केस पेश करने से पहले वाहन मालिक को नोटिस भी भेजी जाए.

लाइसेंस नवीनीकरण के साथ बीमा समेत कई और काम रूकेंगे

डॉ. शुक्ला ने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर ई-चालान तैयार कराएं और वाहन एवं वाहन स्वामी का लायसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण एवं अन्य सेवाओं के साथ-साथ बीमा व प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के अद्यतन सिस्टम को भी रोका जाए. ई-चालान की राशि का भुगतान उपरांत ही सेवाएं प्रारंभ की जाए. पुलिस कमिश्नर से कहा कि इससे ई-चालान की जुर्माना राशि के भुगतान प्रतिशत में वृद्धि होगी. साथ ही वाहन स्वामी ई-चालान के अहमियत को समझेगा और ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा.

नशे व नो एंट्री उल्लंघन पर कोर्ट में पेश होगा चालान

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा कर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध मौके पर एल्कोमीटर से जांच कर तथा नो एंट्री का चालान तैयार कर न्यायालय भेजें. निरीक्षण के दौरान एसीपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह व सतीश ठाकुर, ट्रैफिक मुख्यालय प्रभारी टीकेलाल भोई सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top