• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आज बगिया जाएंगे CM, साय कैबिनेट की बैठक; केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Image

आज बगिया जाएंगे CM, साय कैबिनेट की बैठक; केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज 4 फरवरी को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले वह सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक मंत्री परिषद की बैठक (Sai Cabinet Meeting) लेंगे. दोपहर 1.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. दोपहर 2 से 3 बजे तक उनका समय मंत्रालय में आरक्षित रहेगा. इसके बाद वह नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से दोपहर 3.15 को बगिया के लिए रवाना होंगे. वहीं शाम 4.40 बजे गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे.

साय कैबिनेट की होगी बैठक 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में बुधवार यानी 4 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई गई है. इस बैठक में कैबिनेट के सदस्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है.

भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक आज 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक आज होने वाली है. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में यह बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल होंगे. बैठक में भाजयुमो की आगामी कार्ययोजना पर रणनीति बनेगी. केंद्रीय बजट को लेकर मिली जिम्मेदारी की रणनीति तय की जाएगी. प्रदेशभर के भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक होगी.

राजधानी में कांग्रेस करेगी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राजधानी रायपुर में आज केंद्र सरकार के खिलाफ रायपुर जिला शहर और ग्रामीण युवा कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. यह विरोध संसद में राहुल गांधी को 2020 के गलवान संघर्ष से जुड़े पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के खुलासों पर बोलने से रोके जाने और गंभीर इनपुट सामने आने के बावजूद सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने के खिलाफ किया जाएगा. युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगों में गलवान मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब, जनरल नरवणे की पुस्तक का सार्वजनिक विमोचन और शहीद जवानों की शहादत पर सरकार की जवाबदेही शामिल है. प्रदर्शन दोपहर 2 बजे राजीव गांधी चौक में होगा.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर

संगठन- तेरापंथ महिला मंडल

स्थान- मित्तल अस्पताल लोधीपारा, मोदी अस्पताल समता कॉलोनी, देवी लक्ष्मी अस्पताल टैगोर नगर व मेकाहारा जेल रोड में.

समय- सुबह 9 बजे से.

सामूहिक आदर्श विवाह

संगठन- छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर परिक्षेत्र.

स्थान- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के पास ग्राम कांदुल स्थित सामाजिक भूमि पर

समय- दोपहर 12 बजे से.

दर्शन व संगोष्ठी

पुरी के शंकराचार्यजी राजधानी में

संस्था- श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावणभाठा

समय प्रातः 8 बजे एवं शाम 6 बजे के सत्रों में संगोष्ठी व दर्शन.

योग-क्लास

संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

समय शाम 5 से 6 बजे तक. 

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top