• Home
  • देश - विदेश
  • ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष
Image

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हो सकती हैं। बनर्जी एक प्रशिक्षित वकील हैं जो लंबे समय से राज्य में SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाएं।

ममता बनर्जी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान पेश होंगे। वह SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर कोर्ट में दलील रखेंगे। ममता बनर्जी भी इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेगी,और वो भी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी।

कोर्ट में अपना पक्ष रखने वाली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी

बार एंड बेंच की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर 1 में मौजूद हैं। वह एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगी और संभवतः अपना पक्ष भी रखेंगी, ऐसा करने वाली वह पहली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी। ममता ने Appear in Person की परमिशन और Argue करने की परमिशन सुप्रीम कोर्ट से मांगी है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया। “मैं ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करती हूं। वह कानूनी लड़ाई डटकर लड़ रही हैं। अगर भाजपा की यह मनमानी जारी रही, तो हम भी लड़ेंगे – चाहे महाभियोग प्रस्ताव के जरिए हो या किसी अन्य कानूनी प्रक्रिया के जरिए…”, चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर प्रक्रिया सभी राज्यों में “एकतरफा” तरीके से चलाई गई।

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top