• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलेक्ट्रेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी, पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है
Image

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी, पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है

अंबिकापुर। शहर में सक्रिय शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़ते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कलेक्ट्रेट कार्यालय और एसपी कार्यालय परिसर के भीतर स्थित है। इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोरों की पहचान व तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top