• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अधिवक्ताओं ने प्रभारी एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोला, पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की मांग
Image

अधिवक्ताओं ने प्रभारी एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोला, पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की मांग

तखतपुर। तखतपुर अनुभाग में पदस्थ प्रभारी एसडीएम नितिन तिवारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उन्हें प्रभारी एसडीएम पद से हटाने और तखतपुर में पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की मांग की है।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। मामलों में लेटलीतीफी के कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ पक्षकारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर अधिवक्ता संघ तखतपुर ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर एसडीएम को नहीं हटाया गया और पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे एसडीएम कार्यालय का बहिष्कार करेंगे।

अधिवक्ता संघ का कहना है कि न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निपटारे के लिए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया है। अब प्रशासन के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं एसडीएम नितिन तिवारी ने सारे आरोप को निराधार बताते हुए सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर करना बताया।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top